सोमवार व्रत कथा: दिव्य आशीर्वाद। 16 Somvar Vrat Katha: Divine Blessings

सोमवार व्रत कथा: दिव्य आशीर्वाद। 16 Somvar Vrat Katha: Divine Blessings

16 Somvar Vrat Katha की कहानी सोमवार व्रत (सोमवार को उपवास) रखने और भगवान शिव की पूजा करने की हिंदू परंपरा से जुड़ी एक लोकप्रिय कहानी है। इस कथा के बिना सोमवार का व्रत (Somvar Vrat) अधूरा है।

यह कहानी भक्ति की शक्ति और इस विश्वास पर प्रकाश डालती है कि भगवान से प्रार्थना और उनकी अनुकम्पा से किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यह कहानी पीढ़ी-दर-पीढ़ी मौखिक और पौराणिक कथाओं के माध्यम से आगे बढ़ायी गई है और लोगों को सोमवार व्रत का पालन करने और अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए पूजा करने के लिए प्रेरित करती है।

सोमवार व्रत कथा की पृष्ठभूमि। Background of 16 Somvar Vrat Katha in Hindi

देवों के देव महादेव जिनका एक नाम भोलेनाथ भी है, जो बहुत ही भोले माने जाते हैं। सोमवार के व्रत को लेकर यह मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सोमवार व्रत करने से सभी इच्छाओ की पूर्ति होती है।

अविवाहित कन्याये अपनी इच्छा का वर पाने के लिए भी सोलह सोमवार का व्रत करती है। भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए किसी भी तरह के खास विशेष पूजन की आवश्‍यकता नहीं होती। क्‍योंकि कहा जाता है, कि वह तो भोले हैं, और भक्‍त की मन से की गई क्षणिक मात्र की भक्ति से ही वह प्रसन्‍न हो जाते हैं।

ऐसा माना जाता है, कि सोमवार का व्रत करने वाले को दुनिया के सभी सुख और आनंद की प्राप्ति होती है। शिव की भक्ति और कृपा पाने के लिए सोमवार का व्रत करते हैं, तो Somvar Vrat Katha in Hindi से भोलेनाथ को प्रसन्‍न कर सकते हैं। सावन के सोमवार को भी विशेष रूप से व्रत कर Sawan Somvar Vrat Katha पढ़ने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

सोमवार व्रत कथा (Somvar Vrat Katha) को कई नामों से जाना जाता है और लोग इसे इंटरनेट या अन्य जगहों पर अलग-अलग नामों से खोजते हैं, जैसे: somvar vrat katha, solah somvar vrat katha, 16 somvar vrat katha, sawan somvar vrat katha, somvar vrat katha in hindi, som pradosh vrat katha, somvar ki vrat katha, somvar vrat ki katha, somvati amavasya vrat katha, shravan somvar vrat katha, इत्यादि।

सोमवार व्रत कथा – 16 Somvar Vrat Katha in Hindi or Solah Somvar Vrat Katha in Hindi:

किसी नगर में एक धनी व्यापारी रहता था। दूर-दूर तक उसका व्यापार फैला हुआ था। नगर के सभी लोग उस व्यापारी का सम्मान करते थे। इतना सब कुछ संपन्न होने के बाद भी वह व्यापारी बहुत दुःखी था, क्योंकि उसका कोई पुत्र नहीं था। जिस कारण अपने मृत्यु के पश्चात् व्यापार के उत्तराधिकारी की चिंता उसे हमेशा सताती रहती थी।

पुत्र प्राप्ति की इच्छा से व्यापरी प्रत्येक सोमवार भगवान् शिव की व्रत-पूजा किया करता था और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर शिवजी के सामने घी का दीपक जलाया करता था। उसकी भक्ति देखकर माँ पार्वती प्रसन्न हो गई और भगवान शिव से उस व्यापारी की मनोकामना पूर्ण करने का निवेदन किया।

भगवान शिव बोले: इस संसार में सबको उसके कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। जो प्राणी जैसा कर्म करते हैं, उन्हें वैसा ही फल प्राप्त होता है।

 शिवजी द्वारा समझाने के बावजूद माँ पार्वती नहीं मानी और उस व्यापारी की मनोकामना पूर्ति हेतु वे शिवजी से बार-बार अनुरोध करती रही। अंततः माता पार्वती के आग्रह को देखकर भगवान भोलेनाथ को उस व्यापारी को पुत्र प्राप्ति का वरदान देना पड़ा।

वरदान देने के पश्चात् भोलेनाथ माँ पार्वती से बोले: आपके आग्रह पर मैंने पुत्र प्राप्ति का वरदान तो दे दिया परन्तु इसका यह पुत्र 16 वर्ष से अधिक समय तक जीवित नहीं रहेगा। उसी रात भगवान शिव उस व्यापारी के स्वप्न में आए और उसे पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया और उसके पुत्र के 16 वर्ष तक जीवित रहने की भी बात बताई।

 भगवान के वरदान से व्यापारी को खुशी तो हुई, लेकिन पुत्र की अल्पायु की चिंता ने उस खुशी को नष्ट कर दिया। व्यापारी पहले की तरह सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत व्रत करता रहा। कुछ महीनों के बाद उसके घर एक अति सुन्दर बालक ने जन्म लिया, और घर में खुशियां ही खुशियां भर गई।

 बहुत धूमधाम से पुत्र जन्म का समारोह मनाया गया परन्तु व्यापारी को पुत्र-जन्म की अधिक खुशी नहीं हुई क्योंकि उसे पुत्र की अल्प-आयु के रहस्य का पता था।

जब पुत्र 12 वर्ष का हुआ तो व्यापारी ने पुत्र के मामा को बुलाकर उसे बहुत सारा धन देते हुए कहा कि तुम इस बालक को काशी विद्या प्राप्ति के लिए ले जाओ, और कहा की तुम लोग रास्ते में यज्ञ कराते जाना और ब्राह्मणों को भोजन-दक्षिणा देते हुए जाना। दोनों मामा-भांजे इसी तरह यज्ञ कराते और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देते काशी नगरी निकल पड़े।

 लम्बी यात्रा के बाद दोनो मामा-भांजे एक नगर में पहुंचे। उस दिन नगर के राजा की कन्या का विवाह था, जिस कारण पूरे नगर को सजाया गया था। निश्चित समय पर बारात आ गई लेकिन वर का पिता अपने बेटे के एक आंख से काने होने के कारण बहुत चिंतित था। उसे भय था कि इस बात का पता चलने पर कहीं राजा विवाह से इनकार न कर दे। इससे उसकी बदनामी भी होगी।

जब वर के पिता ने व्यापारी के पुत्र को देखा तो उसके मस्तिष्क में एक विचार आया। उसने सोचा क्यों न इस लड़के को दूल्हा बनाकर राजकुमारी से विवाह करा दूँ। विवाह के बाद इसको धन देकर विदा कर दूंगा और राजकुमारी को अपने नगर ले जाऊंगा।

वर के पिता ने लड़के के मामा से इस सम्बन्ध में बात की। मामा ने धन मिलने के लालच में वर के पिता की बात स्वीकार कर ली। लड़के को दूल्हे का वस्त्र पहनाकर राजकुमारी से विवाह करा दिया गया।

साहूकार का पुत्र ईमानदार था। उसे यह बात सही नहीं लगी इसलिए उसने अवसर पाकर राजकुमारी के दुपट्टे पर लिखा कि राजकुमारी, तुम्हारा विवाह मेरे साथ हुआ है, मैं तो वाराणसी पढ़ने के लिए जा रहा हूँ और जिस राजकुमार के संग तुम्हें भेजा जाएगा वह एक आंख से काना है।

जब राजकुमारी ने अपनी ओढ़नी पर लिखा हुआ पढ़ा तो उसने काने लड़के के साथ जाने से इनकार कर दिया। राजा को जब ये सब बातें पता लगीं, तो उसने राजकुमारी को महल में ही रख लिया।

उधर लड़का अपने मामा के साथ वाराणसी पहुँच गया और गुरुकुल में पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसकी आयु 16 वर्ष की हुई तो उसने यज्ञ किया। यज्ञ के समाप्ति पर ब्राह्मणों को भोजन कराया और खूब अन्न, वस्त्र दान किए। रात को वह अपने शयनकक्ष में सो गया। शिव के वरदान के अनुसार शयनावस्था में ही उसके प्राण-पखेड़ू उड़ गए। सूर्योदय पर मामा मृत भांजे को देखकर विलाप करना शुरू किया। आसपास के लोग भी एकत्र होकर दुःख प्रकट करने लगे।

 लड़के के मामा के रोने, विलाप करने के स्वर समीप से गुजरते हुए भगवान शिव और माता पार्वतीजी ने भी सुने।

माता पार्वती ने भगवान से कहा: प्राणनाथ, मुझे इसके रोने के स्वर सहन नहीं हो रहे। आप इस व्यक्ति के कष्ट को अवश्य दूर करें।

भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ समीप जाकर देखा तो भोलेनाथ, माता पार्वती से बोले: यह तो उसी व्यापारी का पुत्र है, जिसे मैंने 16 वर्ष की आयु का वरदान दिया था। इसकी आयु पूरी हो गई है।

माँ पार्वती ने फिर भगवान शिव से निवेदन कर उस बालक को जीवन देने का आग्रह किया। माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने उस लड़के को जीवित होने का वरदान दिया और कुछ ही पल में वह जीवित होकर उठ बैठा।

 शिक्षा समाप्त करके लड़का मामा के साथ अपने नगर की ओर चल दिया। दोनों चलते हुए उसी नगर में पहुँचे, जहाँ उसका विवाह हुआ था। उस नगर में भी यज्ञ का आयोजन किया। समीप से गुजरते हुए नगर के राजा ने यज्ञ का आयोजन देखा और उसने तुरंत ही लड़के और उसके मामा को पहचान लिया।

यज्ञ के समाप्त होने पर राजा मामा और लड़के को महल में ले गया और कुछ दिन उन्हें महल में रखकर बहुत-सा धन, वस्त्र आदि देकर राजकुमारी के साथ विदा कर दिया।

इधर भूखे-प्यासे रहकर व्यापारी और उसकी पत्नी बेटे की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रतिज्ञा कर रखी थी कि यदि उन्हें अपने बेटे की मृत्यु का समाचार मिला तो दोनों अपने प्राण त्याग देंगे परन्तु जैसे ही उसने बेटे के जीवित वापस लौटने का समाचार सुना तो वह बहुत प्रसन्न हुआ। वह अपनी पत्नी और मित्रो के साथ नगर के द्वार पर पहुँचा।

अपने बेटे के विवाह का समाचार सुनकर, पुत्रवधू राजकुमारी को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। उसी रात भगवान शिव ने व्यापारी के स्वप्न में आकर कहा: हे श्रेष्ठी, मैंने तेरे सोमवार के व्रत करने और व्रतकथा सुनने से प्रसन्न होकर तेरे पुत्र को लम्बी आयु प्रदान की है। पुत्र की लम्बी आयु जानकार व्यापारी बहुत प्रसन्न हुआ।

शिव भक्त होने तथा सोमवार का व्रत करने से व्यापारी की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हुईं, इसी प्रकार जो भक्त सोमवार का विधिवत व्रत करते हैं और Somvar Vrat katha in Hindi में सुनते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

सोमवार व्रत की विधि – 16 Somvar Vrat Katha ki Vidhi

नारद पुराण के अनुसार सोमवार व्रत में व्यक्ति को प्रातः स्नान करके शिव जी को जल और बेल पत्र चढ़ाना चाहिए तथा शिव-गौरी की पूजा करनी चाहिए। शिव पूजन के बाद Somvar Vrat Katha सुननी चाहिए।

इसके बाद केवल एक समय ही भोजन करना चाहिए। साधारण रूप से सोमवार का व्रत दिन के तीसरे पहर तक होता है, मतलब शाम तक रखा जाता है।

सोमवार व्रत तीन प्रकार का होता है प्रति सोमवार व्रत (somvar vrat), सौम्य प्रदोष व्रत ( som pradosh vrat) और सोलह सोमवार का व्रत (solah somvar vrat or 16 somvar vrat)। इन सभी व्रतों के लिए एक ही विधि होती है।

16 सोमवार व्रत कथा पीडीएफ डाउनलोड। 16 Somvar Vrat Katha pdf Download or Somwar Vrat ki Kahani PDF Download:

16 सोमवार व्रत कथा पीडीएफ में डाउनलोड (16 Somvar Vrat Katha pdf Download) करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों (ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धर्मग्रंथों) पर आधारित है। यह वेबपेज इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


ऐसी ही अन्य व्रत कथाओं के लिए हमारे Vrat Katha वेब पेज को विजिट करना और पढ़ना ना भूले।


बृजेश कुमार स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और समुदाय (Occupational Health, Safety, Environment and Community) से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं और चाय के पल के संस्थापक भी हैं।वह स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और सामुदायिक मामलों (Health, Safety, Environment and Community matters) के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम (Portsmouth University, United Kingdom) से व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण प्रबंधन में मास्टर डिग्री (Master's degree in Occupational Health, Safety & Environmental Management ) हासिल की है। चाय के पल के माध्यम से इनका लक्ष्य स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और समुदाय से संबंधित ब्लॉग बनाना है जो लोगों को सरल और आनंददायक तरीके से स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के बारे में जानकारी देता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*